निजी स्कूल के छात्र पर आऊटसाइडर्स ने किया तेजधार हथियार से हमला, आरोपी फरार

ऊना में एक निजी स्कूल के छात्र पर कुछ आऊटसाइडर्स द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद दोनों हमलावार मौके से फरार हो गए हैं। वहीं लहुलुहान हुए स्कूली छात्र को उपचार के लिए ऊना अस्पताल ऊना ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर ऊना से ही सटे एक गांव के रहने वाले हैं।

बहरहाल, पुलिस ने घायल छात्र के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के निजी स्कूल में प्लस वन के स्टूडेंट और झलेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह पर बुधवार दोपहर स्कूल कैंपस से बाहर उस वक्त हमला कर घायल कर दिया गया, जब वह आधी छुट्टी के समय कैंपस से निकल कर स्कूल मैदान की ओर जा रहा था।

दोनों हमलावर तेजी से उस पर झपटे और उनमें से एक ने दराट से नरेंद्र के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गया। नरेंद्र पर हुए हमले से स्कूल में भी अफरा-तरफरी मच गई। आनन-फानन में स्कूल के शिक्षकों ने घायल छात्र को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है।

डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल छात्र द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपियों को जल्द दबोचा जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

44 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

57 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

20 hours ago