छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, आज होगा कोर्ट में पेश

<p>देवभूमि हिमाचल में लगातार ऐसे मामले आ रहे हैं जो शर्मसार कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला चंबा जिला के तीसा में सामने आया है, जहां एक अध्यापक ने अपनी नाबालिग स्टूडेंट के साथ दुराचार कर गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। आरोपी अध्यापक ने छात्रा को फेल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ न बताने की भी धमकी दी। आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज यानी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक आरोपी अध्यापक ने फोन करके छात्रा को खेत में मिलने बुलाया, जहां उसने छात्रा के साथ रेप किया। जब छात्रा घर पहुंची तो उसके परिजनों ने उसे परेशान देखकर उससे पूछताछ की। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन परिजनों के बार-बार पूछने पर उसने इस आरोपी के इस घिनौने कृत्य के बारे में बताया।&nbsp;<br />
&nbsp;<br />
परिजनों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ तीसा थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल करवाया, जिसनें दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी को 28 जुलाई शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago