हिमाचल

शिमला में कॉलेज के एक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

हिमाचल प्रदेश के शिमला में कॉलेज के एक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। आरोपी फाइन आर्ट कॉलेज लोहारब (घणाहट्टी ) शिमला में प्रोफेसर है। कॉलेज की ही छात्रा ने प्रोफेसर पर अश्लील हरकतें करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने फाइन आर्ट कॉलेज के प्रोफेसर पवन कुमार पर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरतकें करता था और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। वहीं छात्रा कॉलेज में कब से पढ़ाई कर रही है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, आरोपी प्रोफेसर कब से छात्रा को परेशान कर रहा है इस बात की भी पुष्टि नहीं हो सकी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

उधर पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कॉलेज छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की धारा 354 , 354 ए और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। और मामले में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

2 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

2 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

3 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

3 hours ago