हिमाचल

IGMC में रेजिडेंट डॉक्टर ने किया काम ठप, पूरे दिन की हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

नीट-2021 पीजी काउंसलिंग में देरी और गैर इमरजेंसी ड्यूटी को वापस लेने के लिए देश भर में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में भी दो दिन से दो घंटे की हड़ताल कर विरोध जता रहे थे। इसी कड़ी में बुधवार को रेजिडेंट डॉक्टर काम ठप कर पूरे दिन की हड़ताल पर चले गए और आईजीएमसी के बाहर मौन प्रदर्शन किया। विरोध जताते हुए डॉक्टरों ने नीट 2021 पीजी काउंसलिंग जल्द करवाने की मांग की।

हड़ताल के चलते वार्डों में न तो सुबह मरीजों की जांच को लेकर डॉक्टर राउंड पर पहुंचे जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अक्षित पूरी ने कहा कि हड़ताल के दौरान ओपीडी ओर ओटी में कोई सेवाएं नहीं दी जाएंगी। केवल इमरजेंसी सेवाएं दी जा रही है। नीट पीजी परीक्षा जनवरी में होती है और ये सितंबर में हुई लेकिन अभी तक काउंसलिंग नहीं करवाई गई।

रेजिडेंट डॉक्टर मानसिक और शारीरिक तौर पर बोझ तले दबे हुए हैं और कुछ घंटें ही आराम कर पाते हैं, जबकि उन्हें कई-कई घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया के संबंध में फैसले में चल रही देरी के कारण भी डॉक्टरों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। पहले ही कोरोना संक्रमण चल रहा है और ओमिक्रोन वोरिएंट ने भी दस्तक दे दी है लेकिन अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने कोविड फंड जारी करने की मांग की थी जोकि अभी तक नहीं मिल पाया है। सरकार ने डॉक्टरों को मार्च में ये फंड जारी करने का वादा किया था लेकिन इसको लेकर कोई बात नहीं की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago