<p>एक तरफ जहां सरकार स्वच्छता अभियान के जरिए प्रदेश के कोने कोने में सफाई व्यवस्था को लेकर अलख जगाने में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर चौपाल उपमंडल का सबसे बड़ा व्यावसायिक केंद्र कहे जाने वाला नेरवा बाजार गंदगी के गर्त में समाता जा रहा है।</p>
<p>नेरवा में हजारों लोगों की सेहत से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। एक और जहां सार्वजानिक स्थानों में जगह-जगह गन्दगी के ढेर से संक्रमित बीमारियां फैलने का डर है, तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन की लापरवाही के कारण लोग को सीवरेज का पानी नाले में खुलेआम छोड़ा जा रहा है। जगह-जगह लगे गन्दगी के ढेर और नाले में छोड़ी गई सीवरेज की नालियां। जिनकी तरफ सरकारी तंत्र का ध्यान शिकायतों के बाद भी नहीं जा रहा है।</p>
<p>देश भर में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के चलते यहां भी कई बार झाड़ू उठाये गये और फोटो खिचवाते हुए नेताओं ने बड़े-बड़े दावे भी किये। मगर हकीकत में काम बहुत कम हुआ। शहर की सड़कें, रास्ते, बस अड्डे, स्कूल, बाज़ार और नाले के किनारे गन्दगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। जिनसे संक्रमित बीमारी फैल रही है।</p>
<p> </p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…