हिमाचल

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

 

Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होने वाली है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद भरने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे एक लाख की आबादी को अल्ट्रासाउंड के लिए चंबा जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नागरिक अस्पताल तीसा के खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर ऋषि पुरी ने बताया कि हाल ही में सरकार ने रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किए हैं और जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इस कदम से गर्भवती महिलाओं सहित आम लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। कई बार आपातकालीन स्थितियों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बेहद जरूरी हो जाती है, लेकिन पिछले काफी समय से रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

तीसा नागरिक अस्पताल के खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस अस्पताल पर करीब एक लाख की आबादी निर्भर है। रेडियोलॉजिस्ट के पद पर नियुक्ति न होने के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, खासकर गर्भवती महिलाओं को। अब सरकार के इस निर्णय के बाद लोगों को इन समस्याओं से राहत मिलेगी।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

5 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 hours ago