कांग्रेस राज में युवाओं के साथ धोखा, मिशन रिपीट केवल गलतफहमी: धूमल

<p>बीजेपी के दिग्गज़ नेता प्रेम कुमार धूमल ने एक बार फिर वीरभद्र सरकार को निशाने पर लिया है। शुक्रवार को धूमल ने कहा कि कांग्रेस राज में युवाओं के साथ धोखा हुआ है। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती से लेकर सहकारी बैंकों की भर्ती तक सरकार की कार्यशैली पर उगलियां उठी हैं। इसके बावजूद भी कांग्रेस सरकार मिशन रिपीट के झूठे सपने देख रही है, जो कि मात्र एक गलतफहमी है।</p>

<p>धूमल ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में हिमाचल को पिछड़ा बना दिया है जिससे विकास की गाड़ी को 10 साल पीछे चली गई है। कांग्रेस ने 5 वर्षों के दौरान न केवल अपनी विश्वसनीयता खोई है, बल्कि आम जनता की नजरों से भी सरकार गिरी है। पर्यटन और बागवानी जो हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण सेक्टर हैं, उसकी उपेक्षा इस दौरान सर्वाधिक हुई है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश की जीडीपी कम हुई। इसी के साथ सरकार के द्वारा किए गए अंधाधुंध खर्चों ने प्रदेश की आर्थिकी की कमर तोड़ दी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

18 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago