हिमाचल कांग्रेस प्रभारी ने पंजाब CM से किया आग्रह, क्वार्टरों में कैद युवाओं की करें मदद

<p>हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पंजाब के विभिन्न शहरों में रहकर क्वार्टरों और पीजी में रह रहे कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करवाने बारे लेकर लिखा है। लेटर में उन्होंने कहा है कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए पूरे देश लॉकडाऊन है जिस वजह से दूसरे राज्यों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे और नौकरीपेशा लोग अपने परिवारों सहित क्वार्टरों तथा पीजी में कैद होकर रह गए हैं।</p>

<p>इन लोगों के पास अब राशन आदि की भी कमी हो रही है। पीजी में रह रहे बच्चों को तो अब मकान मालिक भी घर जाने का दबाव बना रहे हैं। ऐसी परिस्थितियां पंजाब राज्य में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से नौकरी कर रहे हजारों कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ भी बनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह से आग्रह किया कि अगर संभव हो सके तो इनकी स्वास्थ्य जांच करवाकर सुरक्षित उनके घर पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जाए। जब तक उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक उनके खाने-पीने सहित अन्य भूलभूत सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago