मंडी में पटेल विश्वविद्यालय बनाने को लेकर सदन में लाए गए विधेयक पर चर्चा के दौरान विधायक राकेश सिंघा ने सरकार पर सवाल उठाए। राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार राजनीतिक मकसद से विश्वविद्यालय बनाने जा रही है। नियमों को ताक पर रख सरकार पहले ही एचपीयू में भर्तियां कर रही है। सरकार विश्वविद्यालय बनाये लेकिन उसमें नियमों के अनुसार नियमित आधार पर टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति करें तभी बेहतर शिक्षा बच्चों को मिलेगी।
माकपा विधायक ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट और ठेके पर भर्तियां बर्दाश्त नहीं कि जाएंगी। सरकार जल्दबाजी में सदन में सभी विधेयक लेकर आ रही है। प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय की हकीकत किसी से छुपी नहीं है। फ़र्जी डिग्रियां बेची गई हैं जिसके कारण प्रदेश की पहले ही बदनामी हुई है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…