मॉनसून को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून ने रविवार को केरल में दस्तक दे दी है। आमतौर पर केरल में मॉनसून 1 जून को दस्तक देता है लेकिन इस बार 3 दिन पहले ही मॉनसून केरल पहुंच चुका है...
May 29, 2022
जिला कांगड़ा ने मॉनसून सीजन के दौरान आपदा से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उपायुक्त निपुण जिंदल की अध्यक्षता में मॉनसून सीजन के दौरान आपदा से निपटने की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
May 28, 2022
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आने वाला है।...
May 27, 2022
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तूफ़ान और ओलावृष्टि से किसानों बागवानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. जिसको लेकर आज हिमाचल उद्यान विभाग में एक बैठक का आयोजन किया गया...
May 27, 2022
हमीरपुर-सुजानपुर सड़क अणु चौक पर एक तरफ हल्का धंस गयी है। जिस वजह से यहां पर सड़क के एक तरफ गड्ढा बन जाने की वजह से पानी जमा हो रहा है और दुकान में आवाजाही के लिए ग्राहक को और दुकानदारों को दिक्कत पेश आ रही है।
May 25, 2022
हिमाचल प्रदेश में मई महीने में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने तेवर इस कदर बदले कि अब लोग ठंड से कांप रहे हैं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और शिमला सहित मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा।...
May 24, 2022
डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मौसम रविवार को भी बदल सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़ बाकी स्थानों पर 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने, ओलावृष्टि और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। …
Continue reading "हिमाचल में करवट बदल सकता है मौसम, सोमवार के लिए भी अलर्ट जारी"
May 22, 2022
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है. सोमवार दोपहर बाद एकाएक मौसम ने करवट बदली और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसे। राजधानी शिमला में भी तापमान बढ़ने के बाद राहत की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. शिमला का अधिकतम तापमान 15 मई को 30.5 डिग्री …
Continue reading "हिमाचल के कई हिस्सों में राहत की बारिश, तपती गर्मी से मिली निजात"
May 16, 2022
सूबे के मंडी जिले में शुक्रवार को झमाझमा बारिश हुई। धर्मपुर के कई इलाकों में शुक्रवार को दो घंटे से अधिक बरसात होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 से 7 मई तक प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई थी।
May 6, 2022
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'असानी' अब धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है. ये चक्रवाती तूफान ओडिशा-आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के समुद्र तट से जल्द ही टकरा सकता है. बंगाल की खाड़ी और अंडमान के पास बना ये कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.
May 6, 2022