भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे।
May 10, 2022
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने जा रहे BJP के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। पूर्व क्रिकेटर ने मीडिया की खबरों को अफवाह करार दिया है।
May 10, 2022
कुतुब मीनार को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. मंगलवार को हिंदू संगठनों से जुड़े लोग आज हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कुतुब मीनार पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. लोगों ने कुतुब मीनार के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया है. यूनाइटेड हिंदू फ्रंट का दावा है कि कुतुब मीनार विष्णु स्तंभ है.
May 10, 2022
उना के हरोली में रोष प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार को धर्मशाला विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने को लेकर आड़े हाथों लिया । मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी घटनाएं तब भी नहीं हुई जब आतंकवाद का दौर था।
May 10, 2022
कांगड़ा: ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में करोड़ों रुपए की सौगात देने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा में उमड़े भारी जनसमूह के लिए स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर की पीठ थपथपाई।
May 10, 2022
प्रदेश में खालिस्तान की बढ़ रही गतिविधियों को कांग्रेस ने सरकार को गंभीरता से लेने और जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
May 10, 2022
दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ट्रैक्टर मैक्युफैक्चरर टैफे ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट (Tafe) लिमिटेड ग्रुप के आयशर ट्रैक्टर्स ने आयशर प्राइमा G3 सीरीज लॉन्च की है। प्रीमियम ट्रैक्टरों की एक पूरी नई रेंज आयशर प्राइमा G3 सीरीज नए जमाने के भारतीय किसानों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
May 10, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। इस भेंट के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर मान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जमीन से जुड़े हुए (डाउन टु अर्थ) इंसान हैं।
May 10, 2022
प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था में सरकार द्वारा बरती जा रही ढील और खालिस्तानियों द्वारा धर्मशाला विधानसभा परिसर में झंडे लगाने के विरोध में AAP ने हमीरपुर में प्रदर्शन किया और डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
May 10, 2022
चक्रवाती तूफान असानी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
May 10, 2022