साध्वी यौन शोषण मामला: हरियाणा के सीएम ने डेरा समर्थकों से की शांति की अपील

<p>साध्वी यौन शोषण मामले में कोर्ट के फैसले के मद्देनज़र हरियाणा सरकार सतर्क है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया है कि राज्य सरकार किसी भी चुनौती से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।</p>

<p>खट्टर ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न के एक मामले में आने वाले अदालती फैसले से पहले हरियाणा में अधिकतम सतर्कता बरती जा रही है।</p>

<p>वहीं, केन्द्र ने भी हरियाणा सरकार को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सीएम खट्टर ने डेरा प्रमुख के समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।</p>

<p>वहीं, कानून-व्यवस्था को लेकर हाई कोर्ट ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि, फैसले के बाद प्रशासन मुस्तैद रहे और हथियार चलाने में भी संकोच न करें। कोर्ट ने कहा कि हर हरकत की वीडियोग्राफी कराई जाए। और किसी भी व्यक्ति पर संदेह हो तो उस पर एफआईआर दर्ज किया जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

18 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago