
- 20 Jan 2021
- Reporter: नवनीत बत्ता, हमीरपुर
हिमचाल में दूसरे चरण का पंचायती राज चुनाव भी काफी उत्साह भरा रहा। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। लेकिन जिला हमीरपुर में मतदान के बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते दिन एक बुजुर्ग महिला ने अपने क्षेत्र में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया। इसके बाद जब बुजुर्ग महिला घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई है। महिला की उम्र 103 साल बताई जा रही है। यह घटना जिले के उपमंडल भोरंज के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत धमरोल ग्राम मनोह की है।
मृतक महिला की पहचान रौणकू देवी बार्ड-9 गांव मनोह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को परिजनों ने कार के जरिए मतदान केंद्र पहुंचाया था। बुजुर्ग महिला ने अपने क्षेत्र के पंचायत घर धमरोल में वोट डाला और वोट डालने के बाद जैसे ही वृद्ध महिला अपने घर पहुंची तो उनकी मौत हो गई। हलांकि मतदान के बाद जब वृद्धा घर पहुंची तो उसने पानी पिया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।